Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से दोस्त की बेटी की शादी में महोबा गए रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की हादसे के मौत

Jaunpur Accident News : A fierce collision in a pick-up truck, 6 people died - 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्त की बेटी की शादी में बांदा से महोबा गए एक रिटायर्ड सिंचाई कर्मी की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा महोबा में उस वक्त हुआ जब वह सड़क पार कर रहे थे। बताते हैं कि सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद उनको गंभीर हालत में महोबा से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। उनको बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोगों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा

बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी रामरूप (61) सेवानिवृत सिंचाई कर्मी हैं। गुरुवार रात महोबा में रहने वाले अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।

ये भी पढ़ें : Banda Latest Update : खदान पर 3 मजदूरों की मौत का मामला : न कोई FIR, न खनिज के दोषी अफसरों पर कार्रवाई, 10-10 लाख में सब माफ.! 

वहां गेस्ट हाउस के पास लघुशंका करने गए थे। लौटते में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनको रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में उनको आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

वहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल बांदा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामविजय ने बताया कि रामरूप एक साल पहले सिंचाई विभाग में सींचपाल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कोई संतान नहीं थी। वहीं पति की मौत की खबर से उनकी पत्नी लल्ली देवी बदवास हो गई हैं। उधर, बोलेरो चालक को लोगों ने वाहन समेत पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा स्टेट बैंक से व्यापारी का 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, CCTV फुटैज..