Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा शहर में कुछ देर पहले गोली चली, घायल कानपुर रेफर

Shot in Banda city some time ago, injured youth referred to Kanpur

समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार रात शहर के मर्दननाका में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस टीमें गोली चलाने वाले आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें देती रही। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। गोली मारने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

Shot in Banda city some time ago, injured youth referred to Kanpur

बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका मोहल्ले के रहने वाले सलमान (22) को डीएवी कालेज के पास मनोहरीगंज में रात करीब पौने 10 बजे तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। गोली चलाने वाले युवक वहां से भाग निकले।

Shot in Banda city some time ago, injured youth referred to Kanpur

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने घायल से बातचीत कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि घायल ने आरोपियों के नाम बताए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला के नेतृत्व में कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर..  

ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों