Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

पर्यावरण संरक्षण : छोटा प्रयास और बड़ा संदेश, दूल्हे को गिफ्ट ‘मनोकामिनी पौधा’

Small effort and big message from Banda, gift to groom 'Manokamini plant'

सौम्या श्रीवास्तव, बांदा : गलोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण संरक्षण एक ऐसा पहलू है जिसके प्रति समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है। सच तो यह है कि बस एक पेड़ लगाकर हम अपने साथ-साथ आने वाली कई पीढ़ियों को नया जीवन देते हैं। कुछ लोग हैं जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से न सिर्फ खुद इस दिशा में खास काम कर गुजरते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए लगातार प्रेरित करते हैं। ऐसे ही हैं बांदा के वृक्ष मित्र कहे जाने वाले राम मोहन गुप्ता। अब उन्होंने इसी दिशा में एक बेहद दिलचस्प पहल की है। एक शादी समारोह में दूल्हे को मनोकामनी पौधा गिफ्ट किया। इसे लेकर वह खासे चर्चा में हैं। लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। उनके इस काम को सराह रहे हैं। 

तालियां बजाकर लोगों ने किया ‘पहल’ का स्वागत 

दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग कितने जागरूक हैं, इसका जीता-जागता नमूना शनिवार को बांदा शहर में देखने को मिला। शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की छोटी बहन मुमताज खान की शादी थी। बारात मध्यप्रदेश से आई थी।

must-read-news-of-human-sensibilities-of-a-car-sitting-rich-man-sekh-sadi-jawa-with-an-abandoned-man-on-street

समाजसेवी सादी जमां ने जमकर सराहा

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए शहर के जाने-माने पर्यावरण संरक्षक एवं वृक्ष मित्र राममोहन गुप्ता ने दूल्हे को गिफ्ट यानी भेंटस्वरूप मनोकामिनी का पौधा दिया तो लोग चौंक गए।

ये भी पढ़ें : …हर सांस ये कहती है, हम हैं तो खुदा भी है Special on Akbar Allahabadi’s birthday

जल्द ही लोगों की समझ में सारी बात आई, तो सभी ने तालियां बजाकर इस पहल का स्वागत किया। उधर, श्री गुप्ता ने दूल्हे को पौधे को रोपते हुए अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने की सलाह दी। ऐसा करके उन्होंने पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया। बात छोटी सी है, लेकिन इसका अर्थ कितना व्यापक है, इसे आसानी से समझा जा सकता है। इस मौके जामा मस्जिद के मुतवल्ली एवं समाजसेवी शेख सादी जमा भी मौजूद रहे। श्री सादी ने वृक्ष मित्र गुप्ता की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मित्र ने ऐसा करके समाज को बड़ा संदेश दिया है। इस दिशा में ऐसी पहल जरूर रंग लाएंगी।

ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित