Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Surya Grahan 2022 : यूपी में आज कितनी देर रहेगा सूर्य ग्रहण, पढ़िए ! पूरी खबर

Surya Grahan 2022 : Solar eclipse in UP from 4:36 pm today

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Surya Grahan 2022 आज दुनियाभर सूर्यग्रहण हैं। यह वर्ष 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में शाम 4.36 बजे से लेकर 6.26 बजे शाम तक सूर्य ग्रहण रहेगा। आज 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा भी है। इसी दिन सूर्यग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान आपको किन बातों का ख्याल रखना है। यह भी जानिए। साथ ही इससे जुड़ीं बाकी बातें भीं।

जानिए, क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है।

ऐसे में पृथ्वी से सूर्य का दृश्य पूरी तरह या आंशिक रूप से दिखना लगभग सा बंद हो जाता है।

यूपी में इतनी ग्रहण की अवधि

यूपी में सूर्यग्रहण शाम 4.36 से शाम 6.26 बजे तक रहेगा। लेकिन यहां सूर्यास्त का समय शाम 5.29 बजे का है। इसलिए ग्रहण का आंशिक असर ही दिखाई देगा। यहां सूर्यग्रहण की कुल अवधि लगभग 53 मिनट होगी। इस बीच आप सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं, लेकिन सावधानी के साथ। आपको इस बात का ख्याल रखना है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से न देखें। विशेषज्ञों की सलाह पर खास चश्मा लगाकर ही सूर्य ग्रहण को देखें। साथ ही खाने-पीने की चीजों में तुलसा जी के पत्ते डालकर रखें।

ये भी पढ़ें : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से हुई जगमग, PM मोदी ने दी CM योगी को शुभकामनाएं 

ये भी पढ़ें : अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, पढ़िए ! किस गाड़ी पर कितने देने होंगे रुपए..