Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा-जल्द मिलेगा नया मुखिया

Big decision of Jal Shakti Minister Swatantra Dev, ban on plastic in ministry and related departments

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। दरअसल, उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ही पूरा हो चुका है। इस मामले में पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दिया है। अब बीजेपी नेताओं की नजर पूरी तरह से नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर टिकी है।

अगले एक-दो दिन में नए अध्यक्ष की घोषणा

जल्द ही भारतीय जनता पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। बता दें कि स्वतंत्र देव यूपी के जलशक्ति मंत्री भी हैं। काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी नए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कई नाम इस दौड़ में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का बड़ा फैसला, मंत्रालय व जुड़े विभागों में प्लास्टिक पर बैन 

ये भी पढ़ें : दावों की हकीकत : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 5वें दिन ही धंसा, सपा ने सरकार को घेरा