Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Intresting News : लगातार 16 दिन तक 16 लड़कों के साथ डेट पर गई यह लड़की, वजह कर देगी हैरान..

This girl went on a date for 16 consecutive days with 16 different boys reason will surprise

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक महिला ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा वाक्या शेयर किया है जो सभी को हैरान कर रहा है। अपने टिकटॉक (TikTok) अकाउंट पर इस महिला ने हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने कहा कि अपने कालेज लाइफ में एक समय ऐसा आया, जब वह एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ अलग-अलग 16 लड़कों के साथ लगातार 16 दिन तक वह डेट पर गईं। हालांकि, अगर यह बात कोई और कहता तो यकीन करना सभी के लिए मुश्किल होता।

पेट भरने के लिए उठाया यह कदम

लेकिन खुद उसी महिला ने अपनी बात शेयर की है तो लोगों का हैरान होना लाजमी है। अक्सर कालेज के दिनों में लड़के-लड़कियां ऐसी अजीबो-गरीब हरकतें करते भी रहते हैं।

ये भी पढ़ें : दुनिया को Cut+Copy+Paste देने वाले वैज्ञानिक का निधन 

बहरहाल,  मैक्काल ब्राक (Mccall Brock) इस महिला ने अपने कालेज के दिनों के बारे में ऐसी बातें शेयर की हैं जिनको जानकर उनके दोस्त भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, महिला का कहना है कि कालेज के दिनों में लगातार 16 दिन तक वह 16 लड़कों के साथ डेट पर गई थीं।

खाने के पैसे पुरुष साथियों ने चुकाए

इसकी वजह थी कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए खाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। हर डेट पर उसने जमकर खाना खाया। इसका पेमेंट साथ गए पुरुष साथी ने ही किया। इस तरह से खाने के लिए पैसे की समस्या दूर हुई। मैक्काल ब्राक (Mccall Brock) ने कहा कि अंजान लड़कों के साथ डेट पर जाने के लिए वह डेटिंग एप का सहारा लेती थीं। एप से ही अंजान लड़कों को इंप्रेस करती थीं। इस तरह उनको फ्री का खाना मिल जाता था।

ये भी पढ़ें : UP : प्यार की अनोखी कहानी : सिंगापुर से डाक्टर बुलाकर सर्जरी से लड़की से लड़का बन सहेली से शादी, अब पुलिस..