Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : 10 IAS के तबादले, 4 मंडलों के आयुक्त और 6 डीएम बदले, पढ़ें पूरी सूची..

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने मंगलवार देर रात 4 मंडलों के कमिश्नर समेत 6 जिलों के डीएम के तबादले किए हैं। देर रात कुल 10 सीनियर आईएस के तबादले हुए हैं। इनमें मुरादाबाद, बरेली, मेरठ और प्रयागराज के कमिश्नर शामिल हैं। वहीं चित्रकूट, रामपुर और कानपुर देहात समेत 6 जिलों में जिलाधिकारी भेजे गए हैं। बताते चलें कि यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी महीने जारी होने वाली है। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले जारी हैं। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं सीएम कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को अब चित्रकूट जिले का नया जिलाधिकारी बना दिया गया है।

तबादला हुए अधिकारियों की सूची

नाम – वर्तमान तैनाती – नया तैनाती स्थल

  1. संजय गोयल – सचिव बेसिक शिक्षा – आयुक्त प्रयागराज
  2. आर. रमेश कुमार – आयुक्त प्रयागराज – आयुक्त बरेली
  3. सुरेंद्र सिंह – सचिव मुख्यमंत्री – आयुक्त मेरठ
  4. आंजनेय कुमार सिंह – डीएम रामपुर – प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद कमिश्नरी
  5. रविंद्र कुमार मंदर – नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन – जिलाधिकारी रामपुर
  6. दीपा रंजन – अपर आवास आयुक्त, यूपी आवास एवं विकास परिषद (लखनऊ) – जिलाधिकारी बदायूं
  7. शुभ्रांत शुक्ला – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री – जिलाधिकारी चित्रकूट
  8. आशुतोष निरंजन – जिलाधिकारी बस्ती – जिलाधिकारी देवरिया
  9. सौम्या अग्रवाल – जीएम, विद्युत वितरण निगम, आगरा – जिलाधिकारी बस्ती
  10. जितेंद्र प्रताप सिंह – डायरेक्टर, मंडी परिषद – जिलाधिकारी, कानपुर देहात

ये भी पढ़ें : Update : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर.. 

ये भी पढ़ें : Update : बांदा शहर में कुछ देर पहले गोली चली, घायल कानपुर रेफर