Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना

UP: Corona to BJP State President Swatantra Dev Singh and Water Power Minister Mahendra Singh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना का आज रविवार को जमकर प्रकोप देखा गया। सुबह जहां योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में पता चला कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इसके साथ ही अबतक योगी सरकार के कुल सात मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। आज यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।

लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

उन्होंने बताया कि उनको कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग भी अपनी कोरोना की जांच करा लें।

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कोरोना संक्रमण, अस्पताल में भर्ती 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि चिकित्सक की सलाह पर वह घर में होम क्वारंटाइन हो गए हैं। कहा कि सभी प्रदेशवासियों से उनका निवेदन है कि सावधानी बरतें और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। वहीं यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में कुल 3,953 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं अबतक राज्य में कुल 93,709 मरीज सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन