समरनीति न्यूज, लखनऊ : अभी रायबरेली के गुरुबख्सगंज में तैनात सिपाही के धामपुर (बिजनौर) की महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म और 7 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का मामला ठंडा नहीं पड़ा था। इसी बीच एक और सिपाही को बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल हो गई। दरअसल, अमरोहा में तैनात एक सिपाही को पुलिस ने बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। छात्रा ने सिपाही पर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा। पीड़िता सहारनपुर की रहने वाली है।
सहारनपुर की छात्रा से की थी घटना
बताते हैं कि सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसीक बेटी एक डिग्री कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान रणखंडी रोड नूरपुर का रहने वाला सिपाही संदीप पुत्र गुलाब बीते एक साल से बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि संदीप ने उनकी बेटी की अश्लील फोटो धोखे से खींच ली। इसेक बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें : UP : सिपाही ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर
आरोप है कि 29 जुलाई को आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए छात्रा को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर बुलाया। वहां एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिवार के लोगों को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी सिपाही इस समय अमरोहा के बछराऊं थाने में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें : Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज