Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : अयोध्या में झाड़ियों में पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, पूरे इलाके में हड़कंप

UP News : 18 hand grenades found lying in bushes in Ayodhya, stirred up entire area

समरनीति न्यूज, अयोध्या : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में 18 हैंड ग्रेनेड पड़े मिले। ये सभी हैंड ग्रेनेड अयोध्या के छावनी क्षेत्र के निर्मली कुंड के पास मिले हैं। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम वहां पहुंची। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेट को डिफ्यूज कर दिया है। सूत्रों की माने तो मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

सेना की इंटेलिजेंस टीम ने की छानबीन

दरअसल, छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास रेंज से करीब ढाई किमी दूर इस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेट मिलने से इलाके में हड़कंप है।

ये भी पढ़ें : दुस्साहस : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर लुटा, रेलवे कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

दरअसल, ये ग्रेनेट फलों की तरह झाड़ियों में बिखरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि सभी ग्रेनेड की पिन निकली हुई थी। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर उनको डिफ्यूज करने की कार्यवाही पूरी की गई।

इलाके में मची रही खलबली, पुलिस बोली..

मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक अधिकारी का कहना है कि अमूमन प्रैक्टिस के समय मिस होने पर इनको फेंका जाता है। मगर एक साथ इतने हैंड ग्रेनेड कहां से आए। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। छावनी परिषद के राममिलन निषाद का कहना है कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक इसकी जानकारी दी थी। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी पर उनको डिफ्यूज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले सेना से जुड़ा है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : Chess Olympiad : लखनऊ में चेस ओलंपियाड की मशाल, CM Yogi और विश्वनाथन आनंद में शह-मात का खेल