समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के चौबेपुर में मंगलवार को उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया, जब एक मजार पर कुछ शरारती तत्वों ने भगवा रंग पोत दिया। इसके बाद वहां जुटे समुदाय विशेष के लोगों ने हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। बताया जाता है कि कानपुर देहात के चौबेपुर में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब गांव में बनी एक मजार को शरारती तत्वों ने भगवा रंग पोत दिया।
तनाव की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में यह घटना हुई। कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में फैल गई। समुदाय विशेष के लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि बंसठी गांव से थोड़ा दूर खेत में मजर है। उसके कुछ हिस्से को शरारती तत्वों ने भगवा रंग से पोत दिया।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का घर घेरा, नियुक्ति की उठाई मांग
मंगलवार सुबह मजार भगवा रंग में रंगी मिली। आज सुबह लोग वहां पहुंचे तो उनको मजार रंगी मिली। थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय का कहना है कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस और पीएएसी तैनात की गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें : UP News : अयोध्या में झाड़ियों में पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, पूरे इलाके में हड़कंप