Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

कुदरत का करिश्माः शादी के 40 साल बाद 54 की महिला को जुड़वां बच्चे, घर में खुशियां छाईं

40 years of marriage gave birth to 54-year-old female twins
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः कहते हैं जिनको ईश्वर पर विश्वास होता है वे एक न एक दिन अपनी खुशी पा लेते हैं। कुदरत जब करिश्मा करती है तो इंसान की झोली खुशियों से भर देती है। कुछ ऐसा ही वाक्या शाहजहांपुर की रहने वाली श्यामा देवी (54) के साथ हुआ। शादी के 40 साल तक वह अपने आंगन में बच्चे के जन्म के लिए मन्नतें मांगती रहीं, लेकिन विधाता को थोड़ा अलग मंजूर था।

40 साल बाद घर में गूंजीं किलकारियां

40 साल बाद इस महिला की झोली में एक नहीं, बल्कि दो-दो बच्चे दिए। वे भी जुड़वा। अब घर में दो-दो लाडलों की किलकारियां गूंज रही हैं, सोहर गाये जा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में अपनी झोली में डबल खुशी पाकर मां और पिता दोनों फूले नहीं समा रहे हैं।

प्रतिकात्मक।

जच्चा भी स्वस्थ और बच्चा भी स्वस्थ

दरअसल, शाहजहांपुर जिले की रहने वाली श्यामा देवी (54) और उनके पति राम दर्शन (65) के घर में उस वक्त खुशियां भर गईं, जब श्यामा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बेटा है और दूसरी बेटी।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा

श्याम ने राजधानी के लखनऊ में लाॅकडाउन के बीच क्वीन मेरी हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया। अच्छी बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। दोनों का जन्म सिजेरियन आपरेशन से डाक्टरों ने सफल कराया है।

प्रतिकात्मक फोटो।

श्यामा देवी ने बताया कि उनकी शादी के वक्त करीब 14 साल और पति की 22 साल उम्र थी। आंखों में खुशी के आंसुओं के साथ उन्होंने बताया कि कई वर्षों तक बच्चे का इंतजार किया। बहुत प्रार्थनाएं कीं।

ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज 

ईश्वर को उस वक्त शायद यह मंजूर नहीं था। कहा कि पति किसान हैं और इलाज के लिए पैसा और जानकारी दोनों नहीं थे। औलाद के लिए मिन्नतें मांगते रहे। ईश्वर ने इस उम्र में आकर हमारी दुआ कबूल की।

क्या कहते हैं डाक्टर, पढ़िए..

उधर, महिला रोग विशेषज्ञ डा. अमिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं में आमतौर से उम्र के साथ हार्मोंस बनने बंद हो जाते हैं। इसलिए पीरियड्स भी नहीं होते। ऐसे में गर्भधारण करने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इनका केस अलग है, जो लाखों में एक-दो में ही होता है। दरअसल, मेडिकल साइंस भी ऐसे मामलों को चमत्कार से कम नहीं मानती है।

ये भी पढ़ेंः दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर